फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: टीका लगवाने पर बेटे ने बाप को डंडे से पीटा, स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी अभद्रता की

Wed, 02 Jun 2021 09:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बुधवार को गांव में 44 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए सीएचसी से टीम गई थी। गांव के प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया। एक ग्रामीण ने अभी टीका लगवाया ही था कि उसका बेटा डंडा लेकर पहुंच गया और स्वास्थ्य टीम से अभद्रता की। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना इलाके के लक्ष्मणपुर गांव में बुधवार को टीका लगवाने पर युवक ने पिता को डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी अभद्रता की। कलान के एसडीएम रमेश बाबू ने कहा कि मौके पर जाकर लोगों को समझाया गया था। इसके बाद टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया। हालांकि ग्रामीणों ने बहुत रुचि नहीं दिखाई। 
विज्ञापन


बुधवार को गांव में 44 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए सीएचसी से टीम गई थी। गांव के प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया। एक ग्रामीण ने अभी टीका लगवाया ही था कि उसका बेटा डंडा लेकर पहुंच गया और स्वास्थ्य टीम से अभद्रता की। 

डंडा लेकर मारने भी दौड़ा लेकिन लोगों ने बीचबचाव करा दिया। बाद में टीका लगवाने से नाराज युवक ने अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। टीम की सूचना पर पुलिस और एसडीएम कलान रमेश बाबू पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण कराने के लिए समझाया। 
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. आरेंद्र यादव ने बताया कि टीकाकरण करने गई टीम पर युवक ने हमला करने की कोशिश की थी। उसके पिता ने टीका लगवाया था जिससे युवक काफी नाराज था। तमाम कोशिश के बावजूद अन्य लोग टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन

कलान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला नहीं किया गया। टीका लगाने से नाराज युवक ने पिता पर डंडे से हमला कर दिया था। इस मामले में थाने में लिखित शिकायत नहीं आई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें