फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की दवा के लिए 160 किमी साइकिल चलाकर बरेली पहुंचा बेटा, दुकानदार ने लगाए आधे दाम

Tue, 28 Apr 2020 02:55 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
दवा लेने पहुंचा राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में मरीजों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरदोई निवासी एक बुजुर्ग का बरेली के मानसिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दवा खत्म होने के कारण पिता की हालत बिगड़ी तो उनका बेटा 160 किलोमीटर साइकिल चलाकर सोमवार को बरेली पहुंच गया।

विज्ञापन


हरदोई की तहसील शाहबाद के मैगलगंज क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी राजेश कुमार रविवार सुबह हरदोई से साइकिल से दवा लेने बरेली निकला था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह बरेली पहुंच गया और श्यामगंज के मेडिकल स्टोर से दवाई ली। 

राजेश कुमार ने बताया कि उसके पिता स्वामी दयाल 60 वर्ष के हैं और करीब 20 साल से उनका इलाज चल रहा है। राजेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके पिता की दवा खत्म हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसने हरदोई से लेकर सीतापुर तक के चक्कर काटे, लेकिन वहां दवा नहीं मिली। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि सिर्फ बरेली में ही दवा मिल सकती है, तो शनिवार सुबह हाईवे पर किसी वाहन का इंतजार करने लगा। जब शाम तक कोई वाहन नहीं मिला तो वह रविवार सुबह साइकिल से ही बरेली के लिए चल पड़ा और सोमवार सुबह तक पहुंच गया। 

दवा विक्रेता दुर्गेश खटवानी ने बताया वह एक महीने की दवाई लेने आया था और पैसे भी पूरे लेकर आया था। लेकिन वह इतनी दूर से चलकर आया था कि उन्होंने भी उसकी मदद के तौर पर उसे एक माह की दवा आधे दामों पर उपलब्ध करा दी और उसके कुछ खाने का भी प्रबंध किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें