फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप से थोड़ी राहत, रात को गलन बढ़ी

Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Some respite from the warm sunshine, the night grew rot - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन की ठिठुरन भरी सर्दी के बाद शनिवार को कुछ हद तक राहत मिली। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। सूरज भी दिखा। गुनगुनी धूप का आनंद लेने के लिए लोग कमरों से बाहर निकल आए। कुछ ने छतों को ठिकाना बना लिया। सूरज का तेज धीमा होने तक लोग मजे लेते रहे। शाम बाद गलन बढ़ी तो फिर घराें में दुबक गए। अलाव और गर्म चाय का सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर मौसम का अंदाज कुछ ऐसा ही रहा। पिछले तीन दिनों से दिन का अधिकतम तापमान नौ डिग्री नीचे था। शनिवार को पांच डिग्री ऊपर चढ़ा। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान अभी भी कम है। नमी सौ फीसदी है, जिससे कोहरे की संभावना बनी हुई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक बरेली का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से चार डिग्री कम 19.9 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस है। अगले दो दिन में तापमान और घटेगा। 

ठंड के चक्कर में ज्यादा न खा लेना 
बरेली। सर्दी में अक्सर लोग समझते हैं कि यह आरामदायक मौसम है इसलिए कुछ भी खा पी सकते हैं। लेकिन यह गलत है। सर्दी खाने- पीने का मौसम जरूर है लेकिन सेहत का ख्याल रखते हुए। इस मौसम में लोग शारीरिक श्रम गर्मी के मुकाबले काफी कम करते हैं, इसलिए ज्यादा खाना अच्छा नहीं। सर्दी में ज्यादा खाया तो मोटापा बढ़ने में देर नहीं लगेगी। जिला अस्पताल की डायटीशियन डॉ. रोजी जैदी ने बताया कि अमूमन एक 45 किलो वजन वाले स्वस्थ व्यक्ति को 1600 कैलोरी एक दिन में लेनी चाहिए। ठंड में कई तरह के भरावन पराठे, पूरियां, कचौड़ी व अन्य खाद्य पदार्थ से 1900 तक पहुंच जाती है। यह गलत है। प्रोटीन की कमी होती है और मोटापा बढ़ता है। इसलिए अगर हो सके तो हल्का ही खाएं और सूप लें। यह ज्यादा बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें