फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशगढ़ में एनकाउंटर की धमकी देकर सिपाहियों ने की 50 हजार की वसूली

विज्ञापन
पीड़ित किसान डालचंद्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
पीड़ित युवक की आपबीती का वीडियो हुआ वायरल, थाना प्रभारी बता रहे शरारत
विज्ञापन

मामला खुला तो बिचौलियों के जरिये रुपये लौटाकर मामला निपटाने की कोशिश
शीशगढ़। शाही के गांव सीहोर में रहने वाले डालचंद को पकड़कर थाना शीशगढ़ के दो सिपाहियों ने मादक पदार्थ में जेल भेजने और फिर एनकाउंटर की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूल लिए। मामला खुला तो सिपाहियों ने बिचौलियों के जरिये रुपये लौटाकर मामला निपटाने की कोशिशें कर दीं। मगर पीड़ित का वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई है।
वीडियो में डालचंद ने कहा है कि शनिवार को वह भट्टी से शराब पीकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में दो पुलिस वालों ने सहोड़ा-सीहोर के बीच रतनपुर मोड़ पर रोक लिया। मारपीट करते हुए सिपाही उसे ढकिया डैम के पास ले गए। वहां पर उसके साथ मारपीट की और कहा कि तू भाग, मैं तेरे गोली मारूंगा। उसने भागने से मना कर दिया तो पूछा कि बता कितने रुपये देगा। मुझसे एक लाख रुपये देने को कहा लेकिन फिर 50 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया। ये रुपये उसने बाजार में लोगों से उधार लेकर दिए। किसी ने 20 हजार लिए तो किसी से चार हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने थाने जाकर कराई पहचान
इस बारे में डालचंद ने एक पूर्व प्रधान से शिकायत की तो उन्हें उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। इस पर वह डालचंद को लेकर थाना शीशगढ़ पहुंचे तो वहां सिपाहियों की बाइक खड़ी दिख गई। फिर उन्होंने बाइक के मालिक को बुलाया जो सिपाही सामने आया, डालचंद ने उसे फौरन ही पहचान लिया।
दलाल को भी मिला हिस्सा
पीड़ित का कहना है कि सिपाहियों को ये रुपये एक दलाल के जरिये दिए गए। पुलिसकर्मियों ने उसे भी 50 हजार रुपये दिए हैं। अब मामला खुल गया तो वह मामला रफा दफा करने में लगा है। 30 हजार रुपये डालचंद को वापस कर दिए गए हैं और 20 हजार रुपये एक दलाल के खाते में डाल दिए गए हैं। मगर वह दलाल भी डालचंद को रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भी कर रहे गुमराह
डालचंद से 50 हजार रुपयों की वसूली को शीशगढ़ इंस्पेक्टर शरारत बताकर मामले को रफा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों की शरारत सुनने में आई थी लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। अगर कोई शिकायत करेगा तो वह जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।
अभी इस तरह की कोई शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। पीड़ित पक्ष को सामने आकर शिकायत करनी चाहिए। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें