फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घायल सैनिक की उपचार के दौरान मौत, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Mon, 05 Jan 2026 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)

सार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के तुरसापट्टी गांव में सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ सैनिक वागीश कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ किया गया सैनिक का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के तुरसापट्टी गांव निवासी वागीश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वागीश कुमार (41 वर्ष) गोरखा राइफल्स में सैनिक के पद पर तैनात थे। वह वर्तमान में शाहजहांपुर जिले में स्थित बटालियन में तैनात थे। बताया गया कि वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। शनिवार को लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जरूरी कार्रवाई के बाद सोमवार को सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव तुरसापट्टी लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरा गांव शोक संवेदना व्यक्त करने उमड़ पड़ा। बटालियन के पचास से अधिक सैनिकों के साथ सैन्य अधिकारी भी दोपहर को गांव पहुंच गए। सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ तिरंगा में लपेटकर शव घर से गांव स्थित श्मशान भूमि में बटालियन के सैनिक लेकर पहुंचे। वाद्ययंत्रों की मातमी ध्वनि के साथ अधिकारियों ने सैनिक को सलामी दी। 

विज्ञापन

सैनिक वागीश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
उसके बाद सैनिक वागीश कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गांव के अलावा आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। वागीश छह बहनों के बीच सबसे छोटे अकेले भाई थे। उनकी पत्नी काजल, पिता बद्री प्रसाद और बहनों का का रो-रो कर हाल-बेहाल था। मृतक सैनिक के एक पुत्र आदर्श एवं पुत्री समृद्धि हैं। बच्चों के भी आंसू नहीं थम रहे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें