फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऊंचागांव में बिना अनुमति खोदी जा रही मिट्टी, ग्रामीणों ने मंडलायुक्त और डीएम से की शिकायत

Fri, 13 Feb 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बरेली के महगवां उर्फ ऊंचागांव में बिना अनुमति मिट्टी खोदने के मामले में ग्रामीणों ने मंडलायुक्त और डीएम से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता रामऔतार, कैलाश चंद्र, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह और ओमकरन सिंह ने बताया कि उनका गांव हाईवे किनारे पर है। यहां गंगापार स्थित उनके निजी गाटों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इसके लिए खननकर्ता ने कोई अनुमति भी नहीं ली है, न ही खनन के लिए भूमि का चिह्नांकन हुआ है। इसके बावजूद जेसीबी से दिन-रात मिट्टी खोदी जा रही है और डंपरों से उसे गंतव्य तक ले जाया जा रहा है। इस पर रोक नहीं लगाई गई तो गांव में कभी भी शांति भंग हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि महगवां उर्फ ऊंचागांव के पास से होकर बरेली-बदायूं हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है। वहां पर एनएचएआई के लोगों ने अनुमति मांगी है। अभी अनुमति नहीं दी गई है, न ही वहां कोई खनन हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी सदर तहसील के लेखपाल मौके पर गए थे। महगवां उर्फ ऊंचागांव के लोगों की मांग है कि उनकी जमीनों का सीमांकन और चिह्नांकन कर दिया जाए। इसके लिए तहसीलदार सदर कार्रवाई कर भी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें