फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह करोड़ की डकैती के मामले में एसओजी ने सराफ को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा

Mon, 23 Feb 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पीलीभीत एसओजी ने बहेड़ी में दबिश देकर एक सराफ को हिरासत में लिया। डकैती के मामले में सराफ से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में बीते दिनों हुई छह करोड़ रुपये की डकैती के मामले में एसओजी ने रविवार को बरेली के बहेड़ी से पूछताछ के लिए एक सराफ को हिरासत में लिया। दरअसल, डकैती के खुलासे के लिए एसएसपी ने पीलभीत एसओजी को जांच सौंपी। एसओजी की जांच के दौरान वारदात में शामिल एक बदमाश को पकड़ा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें लूटा गया सोना बहेड़ी में एक सराफ को बेचने की बात सामने आई। एसओजी बदमाश को साथ लेकर माथुर रोड स्थित एक ज्वैलर्स के यहां पहुंची। उसकी निशानदेही पर ज्वैलर्स के मालिक को उठा कर अपने साथ पीलीभीत ले गई।

विज्ञापन


उधर, ज्वैलर्स को उठाने की खबर से सराफा बाजार में खलबली मच गई। कुछ सराफ दुकान बंद कर मौके से खिसक लिए। उठाये गए सराफ के परिजनों ने बदमाश की ओर से माल बेचने की बात को झूठा बताया। साजिशन फंसाने की बात कही। सराफ की पैरवी में कई अन्य सराफ भी पीलीभीत गए। घंटों की पूछताछ के बाद सराफ को दोबारा फिर बुलाने की बात कहकर परिजनों को सौंपा। बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पीलीभीत एसओजी किसी मामले में आई है। वह अपना काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें