फतेहगंज पश्चिमी। सीबीगंज थाना क्षेत्र में स्मैक की खेप पकड़े जाने की वजह से दो दिन से एसओजी आसपास के गांवों और कस्बों में तस्करों की तलाश कर रही है। शनिवार रात एक तस्कर के भाई को हिरासत में भी लिया है। सीबीगंज में पकड़े गए तस्करों ने स्थानीय कस्बे और भिटौरा फाटक के पास के गांव के स्मैक खरीदने की बात कबूल की है।
इस वजह से एसओजी ने शनिवार से कस्बे में डेरा डाल रखा है। शाम को दबिश दी गई, पर भनक लगने पर तस्कर फरार हो गया। टीम ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार शाम को भी दबिश दी गई। इसके चलते तस्कर और उसके गुर्गे भाग गए। संवाद