फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के निशाने पर मोदी, बसपा की जिक्र तक नहीं 

Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Soft targets Modi, BSP not to mention - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी की मंडलीय रैली में नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विदेशों से काला धन लाकर गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये भेजने और हर नौजवान को रोजगार देने का वादा किया था। अब जनता का ध्यान बंटाने के लिए नोट बंद कर दिए। क्या जरूरत थी नोट बंद करने की। जरूरत थी तो छह महीने का मौका देते। मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा में आकर बताएं कि देश में कितना काला धन है। 
विज्ञापन

जीआईसी मैदान पर आयोजित सपा की ‘विकास से विजय की ओर’ मंडलीय रैली में 45 मिनट के भाषण में मुलायम ने कहा कि नोटबंदी से किसान, मजदूर, व्यापारी, बुनकर सब परेशान हैं। मोदी साहब, काला धन केवल सौ लोगों के पास है। उनमें से एक आपका दोस्त भी है। पहले उससे काला धन वसूलो या फिर दोस्ती तोड़ लो। आपने जनता को ठगा है। हिंदुस्तान की जनता अनपढ़ और गरीब जरूर है लेकिन बहुत चतुर है। अब आप सावधान हो जाइए। चुनाव में जनता नोटबंदी का जवाब देगी। पीएम पर कटाक्ष करते हुए मुलायम ने कहा कि अगर आपके पास 15 लाख नहीं थे तो कम से कम तीन लाख ही देना शुरू करते। पांच साल में थोड़े-थोड़े करके 15 लाख देते। झूठ बोलना और वादा खिलाफी करना भी एक तरह का भ्रष्टाचार है। सपा की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। 
बोले- जहां व्यापारी और किसान दुखी हों। वह देश तरक्की नहीं कर सकता। बैंकों में नोट कमीशन पर बदले जा रहे। हमें (मुलायम को) कुछ लोगों ने बताया कि सौ का नोट लेकर 60 रुपये मिल रहे हैं। जब नए नोट छपे नहीं तो आपने रात के आठ बजे घोषणा करके नोट क्यों बंद कर दिए। पूरा देश दहशत में है। भीड़ से सवाल पूछते हुए बोले- क्या काला धन किसान का है या मजदूर का। लेकिन नोटबंदी की मार सबसे ज्यादा इन पर ही पड़ी है। वह खाद बीज नहीं खरीद पा रहे। अगर किसान को बर्बाद करोगे तो देश आगे कौन बढ़ाएगा। अमेरिका भी किसानों के बल पर ही संपन्न हुआ। सबसे ज्यादा मेहनती हिंदुस्तान का किसान है। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि पता नहीं कांग्रेस क्या कर रही है। कांग्रेस तो आपसे लड़ नहीं पाई। अब टकराव समाजवादी पार्टी से ही है। सबसे खास बात यह  रही कि उनके भाषण में मायावती और बसपा का जिक्र ही नहीं आया। 
विज्ञापन

--------
विदेश नीति पर भी सरकार को घेरा
मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी ने चुनाव से पहले पाकिस्तान से पीओके और चीन के कब्जे से जमीन वापस लेने की बात कही थी। आप चीन और पाकिस्तान जाकर हाथ मिलाते हैं। सीमा पर हमारे जवान मरते हैं। चीन की सेना भारत के अंदर घुस आई। हमारे बहादुर जवानों ने उसको खदेड़ा। चीन ने हमेशा हिंदुस्तान को धोखा दिया। नेहरू जी ने हिंदी चीनी भाई-भाई का नारा दिया था। तत्कालीन चीनी प्रधानमंत्री का स्वागत किया था लेकिन चीन ने भारत पर हमला कर एक लाख वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें