फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब खाएं सलाद, हरी  होगी आपकी तबियत

Wed, 07 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
kiwi fruit
विज्ञापन
सर्दियाें में सब्जी मंडी जाएं या फिर सब्जी के ठेले पर नजर दौड़ाएं, हरी- हरी सब्जियां मिल जाएंगी। इस मौसम की यह सबसे बड़ी नेमत है। ठंड में कई सब्जियां ऐसी आती हैं जिन्हें प्राकृतिक रूप में ही खाक र काफी फायदा पाया जा सकता है। सलाद को कच्चा ही खाना चाहिए। हां यह ध्यान रहे कि इनको खाने से पहले ठीक से धो लें।
विज्ञापन

नैचुरोपैथी चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार बताते हैं कि सर्दी के मौसम में मूली, गाजर, शलजम, चुकंदर, अदरक, टमाटर को कच्चा ही खाइए। आयुर्वेद में एक बड़ा मूलमंत्र है, जिसके तहत सीजनल, रीजनल और ओरिजनल पर बात की जाती है। सीजनल यानी मौसमी चीज, रीजनल यानी आपके क्षेत्र में उगने वाली चीज ओर ओरिजनल यानी मूलरूप में ही सब्जियाें और फल का उपयोग करना चाहिए। इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों को भी उबाल कर प्रयोग में लाएं। 
डॉ. अरविंद कहते हैं कि सब्जियाें को पकाने पर 40 से 60 फीसदी एसिड बढ़ता है, जो शरीर में दिक्कत पैदा करता है। इसलिए कच्चा खाना बेहतर रहेगा। कच्चा खाने से पहले गुनगुने पानी में धो लें, फिर काटकर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायदा
भरपूर मात्रा में सभी तत्व मिलते हैं
कब्ज की शिकायत नहीं रहती है 
रक्त साफ होता है 
शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होती है 
गैस की दिक्कत नहीं होती 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें