सामाजिक बाहिष्कार की शिकायत करने पहुंचा परिवार। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। तेहरवीं के दिन गांव के कुछ लोगों को दावत न देने पर एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की, जिसके जांच शुरू की गई है।
कलीनगर तहसील के गांव मढया लालपुर में मृत्यु के बाद तेरहवीं में भोजन न कराने पर एक परिवार के बहिष्कार का मामला सामने आया है। बुधवार को शिकायत करने के लिए रवि कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से गांव में रहता है। रवि के पिता की करीब तीन महीने पहले मृत्यु हो गई थी।
रवि ने बताया कि उनके यहां परंपरा यही है कि तेहरवीं के दिन खानदान के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को भोजन नहीं कराया जाता है। उन पर पंरपरा के विपरीत जाने का दबाव था। जब वे नहीं माने तो गांव के कुछ लोग नाराज हो गए। इन लोगों ने उनका सामाजिक बहिष्कार करा दिया। आरोप है कि दो माह से बहिष्कार चल रहा है।
पूरे मामले की मुख्यमंत्री और अफसरों से शिकायत की गई है। इस बीच जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी ने बुधवार को गांव जाकर जांच की है। इस मामले में वह अपनी आख्या जिलाधिकारी को भेज रहे हैं।