बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ का अधिष्ठापन समारोह बुधवार को शहर के एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3110 के मंडलाध्यक्ष किशोर कटरु ने सदस्यों को शिक्षा के क्षेत्र में रोटरियंस को नए आयाम कायम करने का सुझाव दिया। कहा, पिछले सालों में रोटरी के प्रयास से भारत पोलियो मुक्त हो सका है।
इस दौरान डॉ. सुनील कुमार और सचिव कपिल अग्रवाल के साथ उनकी पूरी टीम को शपथ ग्रहण कराई गई। टीम में अनूप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अश्वनी सहगल, अनुपम कपूर, दिनेश प्रधान, घनश्याम खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश, संदीप मेहरा, डॉ. विनोद पागरानी, संजय गर्ग, राजीव तनेजा हैं। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखे। यहां विशिष्ट अतिथि डॉ. आईएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, टीपीएस सेठी, पीपी सिंह व अन्य मौजूद रहे।