फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोबती और बासु बरल क्वार्टर फाइनल में

Wed, 22 Apr 2026 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के सातवें दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। मंगलवार को सोबती पब्लिक स्कूल और बासु बरल सीनियर सेकंडरी स्कूल ने अपने-अपने विरोधियों को पटखनी देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।
विज्ञापन


दिन का पहला और टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला ग्रुप-बी की टीम हांडा पब्लिक स्कूल और सोबती पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। सोबती के कप्तान सृजन शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हांडा पब्लिक स्कूल के गेंदबाजों के सटीक आक्रमण के सामने सोबती के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।
काजी हमजा को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। हमजा ने एक छोर संभालते हुए 65 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 65 रनों की जुझारू पारी खेली। अतिरिक्त मिले 17 रनों के सहयोग से सोबती की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 97 रन बनाए।
विज्ञापन


98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांडा पब्लिक स्कूल की टीम भी सोबती के गेंदबाजों के दबाव में बिखर गई। पूरी टीम 17.3 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी और एक विकेट लेने वाले काजी हमजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में बासु बरल सीनियर सेकंडरी स्कूल ने राधा माधव पब्लिक स्कूल (आरएमपीएस) को 35 रनों से पराजित किया। बासु बरल के कप्तान शिव प्रताप शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान शिव प्रताप ने ताबड़तोड़ 74 रन और राहुल ने 53 रन की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रनों का स्कोर बनाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरएमपीएस की टीम 18.3 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई। शिव प्रताप शुक्ला को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें