फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली है तो रंग तो पड़ेगा, बुरा न मानें

Sun, 20 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर की पीस कमेटी के सदस्यों के साथ हुई प्रशासन और पुलिस के अफसरों की बैठक में होली को उल्लास, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की रणनीति बनी। पीस कमेटी के सदस्यों ने सुझाव दिया कि होली में रंग तो पड़ेगा ही इसलिए बुरा नहीं मानना चाहिए। डीआईजी, एसएसपी और एडीएम सिटी आदि अफसरों ने शांति समितियों के सदस्यों से अपने स्तर पर प्रयास करके होली को सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अफसरों ने सदस्यों से कहा कि खुराफात के प्रयास न हों, इसके लिए हम सबको प्रयास करने होंगे। सबको समझाना होगा कि उल्लास के इस पर्व पर कोई ऐसा काम न करें कि रंग में भंग पड़ने पाए।
विज्ञापन

शनिवार को पीस कमेटियों की बैठक पुलिस लाइन में हुई। इसमें शहर के विभिन्न इलाकों और जिले के सभी तहसीलों की पीस कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया। डीआईजी आशुतोष कुमार ने कहा कि अब जिस तरह का माहौल बना है, उससे त्योहारों पर चिंता लाजिमी हो जाती है लेकिन अगर समाज के लोग प्रयास करें और जागरूक रहें तो कभी कोई समस्या सामने नहीं आएगी। एसएसपी आरके भारद्वाज ने भी कहा कि पुलिस-प्रशासन शांति और उल्लास से हर पर्व मनाने के प्रयास करता है फिर भी अगर कोई खुराफात करने की कोशिश करता है तो उसके साथ कोई रिहायत नहीं बरती जाएगी। कानून अपना काम करेगा। एडीएम सिटी आलोक कुमार ने कहा कि हमें लोगों को समझाना होगा कि उल्लास का पर्व बेहतरीन तरीके से मनाएं।  जेसी पालीवाल और महाराज सिंह आदि ने कहा कि जहां होलिका दहन के स्थल को लेकर विवाद है। वहां पहले से ही पुलिस अफसरों को प्रयास करके समाधान कराना चाहिए। कई सदस्यों ने कहा कि जिन्हें रंग डालने पर आपत्ति है, उनको समझाया जा सकता है कि बेहतर हो कि वह खुद ही घर से न निकलें क्योंकि होली है तो हुड़दंग होगा ही। रंग भी पड़ेगा तो बुरा न मानने की जरूरत है। बैठक में एसपी सिटी, एसपी देहात के अलावा कई पुलिस क्षेत्राधिकारी और पीस कमेटियों के कई पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें