फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में स्वाइन प्लू से अब तक चार मौतें

Thu, 11 Feb 2016 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली मंडल में सवा महीने में स्वाइन फ्लू से चार मौतें हो चुकी हैं । इनमें गर्भवती महिला, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। बुधवार को दो अन्य महिलाआें के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। अभी तक बरेली से 11 नमूने लखनऊ पीजीआई जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से पांच में एच1 एन1 वायरस मिला है। चार मरीजों की मौत स्वाइन फ्लू से हुई इसकी पुष्टि लखनऊ से आयी रिपोर्ट में की गई है।
विज्ञापन


मरने वालों में हाई रिस्क के मरीज
जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है उनको स्वाइन फ्लू का खतरा अधिक है। बुधवार को जो रिपोर्ट मिली उसके अनुसार, मरने वालों में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग, 30 वर्षीय गर्भवती महिला और दो किशोरी शामिल हैं। महिला लखीमपुर खीरी की बताई जा रही है, जबकि बुजुर्ग नई बस्ती नरकुलागंज और किशोरियां शाही मीरगंज, बीडीए कालोनी बदायूं रोड की हैं। इन सभी का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को दो अन्य महिलाआें के नमूने लिए गए। ये प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक रामपुर और दूसरी बदायूं की है।

रिपोर्ट छिपा रहा स्वास्थ्य विभाग
स्वाइन फ्लू गंभीर रूप ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग फिर भी रिपोर्ट छिपाने में लगा है। एडी हेल्थ ने अखबार देखकर जानकारी मांगी है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विजय यादव का कहना है कि मरने वाले बुजुर्ग की मौत सात जनवरी, एक किशोरी की मौत 20 जनवरी, दूसरी की चार फरवरी और महिला की मौत जनवरी में हुई है। दीपमाला अस्पताल में भर्ती मरीज को स्वाइन फ्लू है, इसकी जानकारी अमर उजाला में प्रकाशित हुई। इसे संज्ञान में लेकर एडी हेल्थ ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। अभी तक सूचना न तो एडी हेल्थ को दी गई और न प्रशासन को।
विज्ञापन


अब तक 11 नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं, इनमें पांच में स्वाइन फ्लू का वायरस पाया गया है। चार मरीजों की पहले ही मौत हो चुकी है लेकिन उनमें स्वाइन फ्लू था इसकी रिपोर्ट अब मिली। मृतकाें के परिवार की निगरानी की जा रही है।
- डॉ. विजय यादव, सीएमओ

हाई रिस्क के मरीज रहें सतर्क  
रोग प्रतिरोधक क्षमता जिनकी भी कम है उनको एच1 एन1 वायरस से बचने की जरूरत है। हाई रिस्क के तहत गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, डायबिटीज मरीज, एचआईवी मरीज, टीबी मरीज और बच्चों को एहतियात बरतना चाहिए। इनको वैक्सीन से कुछ हद तक बचाया जा सकता है। इसके अलावा फ्लू से बचें और भीड़ में कम निकलें।

डॉक्टरों को लगी वैक्सीन, अलर्ट
जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ ओपीडी और इमरजेंसी में तैनात स्टॉफ को वैक्सीन लगाने का दावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। यह वैक्सीन स्वाइन फ्लू के वायरस से रक्षा करती है। इसके साथ ही विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। अब शहर में होर्डिंग भी लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें