भोजीपुरा। पुलिस ने सोमवार की रात एक तस्कर को सैदपुर के पास से 10.5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए तस्कर ने अपने दो और साथियों के नाम उगले हैं। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि सोमवार की रात एसआई सुरेन्द्र कुमार सिंह व एसआई टिंकू कुमार आरक्षियों के साथ बिलवा बड़े बाइपास पर गश्त कर रहे थे। भूड़ा अंडरपास के पास से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। सूचना पर सीओ हाईवे नीलेश कुमार मिश्र भी पहुंच गए। तस्कर ने अपना नाम परवेज निवासी उदयपुर बन्नोजान थाना भोजीपुरा बताया है, जिसके पास से 10.5 किलो गांजा बरामद हुआ है।
परवेज ने अपने गांव के आजम व सैदपुर के नाम भी उगले हैं, जो उसकी मदद करते हैं।
वह झारखंड से गांजा लेकर आया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आजम पर दो और शराफत पर एनडीपीएस के पांच मामले भोजीपुरा व इज्जतनगर थाने में दर्ज हैं। संवाद