फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 652 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। शिवपुरी गांव के पेट्रोल पंप के पास से शुक्रवार रात में गश्त के दौरान पुलिस ने 652 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गांव कुठला निवासी देवदत्त अपने साथ गांव बिहारी पुर, दातागंज बदायू निवासी ब्रजेश के साथ जा रहा था। पुलिस ने देवदत्त को गिरफ्तार कर उसके पास से बुलेट बाइक, 652 ग्राम अफीम बरामद की है। देवदत्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मजदूरी करता है। ब्रजेश ने उसे अफीम दी थी। उसके साथ वह बेचने को आया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें