किला में टीम को झेलना पड़ा विरोध
किला इलाके में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को विरोध झेलना पड़ा। लोग समझाने पर भी नहीं माने तो टीम को बैरंग लौटना पड़ा।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दोपहर दो बजे टीम किला इलाके के दस घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची तो लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर टीम ने समझाया कि पुराने मीटर को अभी हटाया नहीं जाएगा।
उसके साथ स्मार्ट मीटर भी लगेगा। इससे उपभोक्ता रीडिंग का मिलान कर सकेंगे। इसके बावजूद लोग नहीं माने। एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि अब मंगलवार को मौके पर जाकर स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाकर लोगों को जागरूक करेंगे और मीटर लगवाएंगे।