फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटरों ने जन्माष्टमी पर 5 सौ घरों में पूरी रात रखा अंधकार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo
विज्ञापन

अंधेरे में मनाना पड़ा त्योहार, उमस-गर्मी ने भी किया परेशान, सुबह किया हंगामा

बरेली। बुधवार शाम शहर में अचानक बंद हुए पांच सौ से ज्यादा स्मार्ट मीटर रात भर चालू नहीं हो पाए। निजी कंपनी एल एंड टी के सर्वर की गड़बड़ी से इन लोगों को अंधेरे में जन्माष्टमी मनाने के साथ रातभर उमस और गर्मी से भी बेहाल रहना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने हंगामा किया तो कंपनी वाले दौड़े। देर शाम तक मीटर से सप्लाई दुरुस्त कराने की कवायद के बाद भी कई मीटरों में समस्या खत्म नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम करीब पौने आठ बजे प्रभावित हुए सभी स्मार्ट मीटर चालू कराने की भ्रामक जानकारी कंपनी स्टाफ देता रहा, जबकि असलियत में सुभाषनगर, गणेशनगर, मढ़ीनाथ, पुराना शहर, हरूनगला आदि इलाकों के पांच सौ ज्यादा उपभोक्ता रात भर अंधेरे में रहे। जन्माष्टमी भी अंधेरे में मनाई। स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी से प्रभावित लोग अनजान थे। बृहस्पतिवार सुबह तक सप्लाई गुल रहने पर वे भड़क गए और हंगामा करने लगे। तब पता चला कि स्मार्ट मीटरों में खराबी आने से बिजली गुल हुई है। जानकारी मिलते ही एसई शहर एनके मिश्रा ने एक्सईएन परीक्षण खंड करम सिंह को समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। करम सिंह ने एल एंड टी कंपनी स्टाफ को तलब कर नाराजगी जताई और उसे बंद मीटरों को सही करने के लिए दौड़ाया। बृहस्पतिवार देर शाम तक स्मार्ट मीटरों को चालू करने की कवायद चलती रही। कई मीटर बदले गए तब सप्लाई चालू हो पाई। बताया जाता है कि अभी कई स्मार्ट मीटरों से सप्लाई घरों में नहीं जा रही है। इनको चिह्नित कर शुक्रवार सुबह सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें