बरेली। विद्युत निगम की तरफ से स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता की समस्याओं की सुनवाई व जागरूकता को लेकर शनिवार से उपकेंद्रों पर मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ उपकेंद्रों पर काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे, जहां उनकी समस्याएं सुनने के साथ निस्तारण किया गया।
शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक विद्युत उपभोक्ता किला विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। वहीं इज्जतनगर, कुतुबखाना, राजेंद्रनगर विद्युत उपकेंद्र पर इक्का-दुक्का उपभोक्ता ही समस्या लेकर पहुंचे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नवाबगंज, बहेड़ी, आंवला पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया।
...............
यह लेकर पहुंचे शिकायत :-
मेरे यहां पर पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है। अब माइनस बैलेंस होने पर बत्ती ही गुल हो गई है। - छोटेलाल मठ, लक्ष्मीपुर
............
मैं हर महीने बिल जमा करता हूं, उसके बाद भी बिजली काट दी गई है। - राहुल सक्सेना, इज्जतनगर मठ लक्ष्मीनगर
............
मैंने नया कनेक्शन लिया हुआ है। स्मार्ट मीटर का अकाउंट आईडी जनरेट नहीं हो रहा है। -दिनेश कुमार, कर्मचारी नगर
............
मेरा स्मार्ट मीटर एप बार-बार लाॅग आउट हो जा रहा है और खोलने पर पिन मांगता है। - अनीस अहमद, फरीदापुर चौधरी