फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट मीटर की शिकायतों का एक सप्ताह बाद भी निस्तारण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट मीटर की शिकायतों का तय समय में निस्तारण न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली निगम के सोशल मीडिया ग्रुप में उपभोक्ता दिक्कतों को साझा कर रहे हैं। कहीं केबल तो कहीं मीटर जलने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

जोगी नवादा के मोहम्मद आरिफ ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को शाम पांच बजे उनके मीटर का केबल जलने से आपूर्ति ठप हो गई। अब तक मीटर बदला नहीं गया है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से परेशानी हो रही है।
फातिमा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट के बाद केबल जल गया। शुक्रवार देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। परतापुर जीवन सहाय में गोसिया मस्जिद के पास रहने वाली खैरूल निशा ने बताया कि खंभे से मीटर तक आने वाला केबल कई जगह जल गया है। इसे बदलने के लिए प्रार्थनापत्र दिया मगर समस्या का हल नहीं हुआ। छाेटी विहार की रहने वाली रानी गुप्ता के घर के मीटर में आग लगने से आपूर्ति ठप है। संवाद
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर में आईं गड़बड़ियों का संज्ञान लिया गया है। संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया है कि शिकायतों का निस्तारण करें। शनिवार दोपहर तक शिकायतों के निस्तारण का लक्ष्य है। - ब्रह्मपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता (शहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें