फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटीः सीवर लाइन बिछाने की सुस्त रफ्तार बनेगी बड़ी मुसीबत

विज्ञापन
कालीबाड़ी के पास खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

आधी भी नहीं बिछ पाई सीवर ट्रंक लाइन, अब 172 किमी लंबी ब्रांच लाइन भी बिछाने की तैयारी
विज्ञापन

इसी साल पूरा होना था 13 किमी लंबी ट्रंक सीवर लाइन का प्रोजेक्ट, पांच किमी ही बिछा पाए

बरेली। शहर में सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम शुरू हुए एक साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। श्यामगंज से चौपुला तक सड़कें खुदी पड़ी हैं। काम इतना अंधाधुंध ढंग से हुआ कि कहीं पाइप लाइन कटी तो कहीं मकानों में दरार आ गई लेकिन फिर भी अब तक सिर्फ पांच किमी लाइन बिछ पाई है और आठ किमी बिछनी बाकी है। इसी बीच अब 172 किमी लंबी ब्रांच लाइन बिछाने का काम भी शुरू होने वाला है। यानी साफ है कि अब सड़कों की तरह गलियां भी सलामत नहीं रहेंगी और यह संकट शहरवासियों को अगले कई साल तक झेलना पड़ेगा।
सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत हो रहा है। अगस्त 2019 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट 2020 में ही पूरा होना था लेकिन अब तक आधा काम भी नहीं हो सका है। शहर में कुल 12.74 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई जानी है जबकि अब तक सिर्फ पांच किमी ही बिछ पाई है। इतने भर से ही शहर के बीचोबीच सर्वाधिक आवाजाही वाली प्रमुख सड़कें बुरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। पूरी बारिश भर कालीबाड़ी का रास्ता बंद रहा और खुदाई के दौरान तमाम पाइप लाइन कट जाने की वजह से कालीबाड़ी के लोग काफी समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जल निगम के काम की सुस्त रफ्तार से यह भी जाहिर है कि यह प्रोजेक्ट कम से कम अगले साल तक पूरा नहीं होने वाला जबकि 2021 से शहर की गलियों में 212 करोड़ की लागत से ब्रांच लाइन डालने का भी काम शुरू होना है जिसकी जल निगम ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अफसरों के मुताबिक ब्रांच लाइन के लिए अगले एक-दो महीने में टेंडर हो जाएगा जिसके बाद गलियों में भी खुदाई शुरू कर दी जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर पहले से चलना मुश्किल है, ऐसे में गलियां खुदने के बाद लोगों को किस संकट से गुजरना पड़ेगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक आधे से ज्यादा काम हो गया होता लेकिन लॉकडाउन के दौरान करीब छह महीने काम प्रभावित रहा है।

डीएम ने कहा मिट्टी के साथ पत्थर भी डालो, जल निगम ने अब तक नहीं सुना

श्यामगंज में सीवर लाइन बिछाने के बाद मिट्टी को समतल कर दिया था। यहां करीब दो महीने पहले निरीक्षण के दौरान डीएम नीतिश कुमार ने निर्देश दिए थे कि मिट्टी के ऊपर पत्थर डालने का काम भी साथ ही किया जाए ताकि सीवर लाइन पड़ने के साथ सड़क निर्माण भी शुरू किया जा सके और शहर के लोगों को ज्यादा लंबे वक्त तक समस्या न झेलनी पड़े। डीएम के आदेश के दो महीने बाद तक अभी तक सड़क पर पत्थर डालने का काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें