फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में खो न जाए स्मार्ट शहर

Tue, 12 Jan 2016 01:42 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। इधर स्मार्ट शहर की कल्पना को रंग दिए जा रहे हैं और असल बरेली शहर कूड़े के ढेर में खोता जा रहा है। डोर डू डोर कलेक्शन के रिक्शों से लेकर नालों की सफाई और गलियों की मरम्मत के नाम पर कमीशन बाजी में फंसे जनप्रतिनिधि और अफसर भाषण तो खूब झाड़ रहे हैं लेकिन शहर से रोज निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हालात कुछ ऐसे न बन जाएं कि बरेली को स्मार्ट बनानेे की योजना ही खटाई में पड़ जाए। नया ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए नगर निगम जमीन खरीदने की बात कर रहा है, मगर आबादी से पांच सौ मीटर दूर जमीन नहीं मिल रही। कूड़ा पीलीभीत बाईपास के किनारे ग्रीन बेल्ट  पर या फिर खाली प्लाटों में डाला जा रहा है। दो साल से बंद पड़े सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू कराने के प्रयास नहीं हुए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्लांट चलाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी)नहीं दे रहा है।
प्रतिदिन 350 मीट्रिक टन कूड़ा 27 साल से बाकरगंज में पड़ रहा है। 31 मार्च 2013 में शाहजहांपुर रोड पर रजऊ परसपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चालू होने पर बाकरगंज से कूड़ा हटने की उम्मीद बंधी थी लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते प्लांट बंद होने के बाद ये उम्मीदें भी धूमिल हो गईं। हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नगर निगम को एक माह के अंदर बाकरगंज से कूड़ा हटाकर नया ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नगर निगम ने शहर का कूड़ा डालने के लिए जमीन खरीदने के प्रयास तो शुरू कर दिए लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट चलाने की बात कोई नहीं कर रहा। दो साल से बंद सॉलिड वेस्ट प्लांट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से एनओसी न मिलने के चलते नहीं चल पा रहा। केंद्र में भाजपा और राज्य में सपा की सरकार है। जिले में भाजपा के दो सांसद, तीन विधायक और सपा के चार विधायक हैं। मगर, शहर की फिक्र किसी को नहीं है। मेयर डा. आईएस तोमर सत्तारूढ़ पार्टी सपा के राज्य में अकेले मेयर हैं, फिर भी उनको अपनी ही सरकार की संस्था से प्लांट चलाने की एनओसी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


फोटो-
‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एनओसी न मिलने के चलते नहीं चल पा रहा है। इसके लिए प्रयास चल रहे हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए शहर से बाहर जमीन ढूंढ रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।’ शीलधर सिंह यादव, नगर आयुक्त
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
फोटो-
‘नया ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए आबादी से बाहर 150 बीघे जमीन खरीदने जा रहे हैं। तीन जगह जमीन देखी है, मगर ये आबादी के अंदर है। बाकरगंज से ट्रंचिंग ग्राउंड हटाकर वहां पार्क बनाया जाएगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में अभी नो कमेंट।’ डा. आईएस तोमर, मेयर
विज्ञापन


फोटो-
‘कूड़ा निस्तारण के इंतजाम करना नगर निगम की जिम्मेदारी हैं।  मैं इस बारे में मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को पत्र लिखूंगा। इसमें प्लांट की एनओसी दिलाने की बात भी उठाई जाएगी।’ डा. अरुण कुमार, विधायक शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें