बरेली। बृहस्पतिवार की शाम स्मार्ट सिटी की रैकिंग जारी की गई। इसमें बरेली स्मार्ट सिटी को 17वीं रैंक मिली है, जबकि पिछली रैंकिंग में बरेली 35वें पायदान पर थी। एक महीने में निर्माण कार्यों में तेजी लाने का फायदा स्मार्ट सिटी को रैंकिंग में मिला है।
स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि ओवरऑल जारी हुई रैंकिंग में आगरा दूसरे, वाराणसी तीसरे, लखनऊ नौवें और अलीगढ़ 14वें नंबर पर है। बरेली को 17वीं रैंक मिली है, जबकि प्रयागराज को 21, सहारनपुर को 22, मुरादाबाद को 31 और कानपुर को 34वीं रैंक मिली है। झांसी की रैंक 62 हैं। उन्हाेंने बताया कि बरेली स्मार्ट सिटी के 20 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। बाकी 63 के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं।