फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन

व्यावसायिक केंद्र का रास्ता साफ, एलन क्लब अब सरकारी संपत्ति
- डीएम की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगा प्रोजेक्ट, क्लब की लीज हो चुकी है निरस्त
- एलन क्लब और संजय कम्युनिटी हॉल को मिलाकर बनेगा व्यावसायिक केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। लीज नवीनीकरण का प्रस्ताव रद्द होने के बाद एलन क्लब अब सरकारी संपत्ति हो चुका है। डीएम की मंजूरी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी के तहत यहां व्यावसायिक केंद्र का प्रोजेक्ट आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट की इस समय तकनीकी स्तर पर जांच चल रही है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संजय कम्युनिटी हॉल, उसके पास स्थित तालाब और एलन क्लब को जोड़कर व्यावसायिक केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पिछले दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तकनीकी टीम यहां आकर स्थलीय निरीक्षण कर चुकी है। अब तकनीकी पहलू पर इसका परीक्षण चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत एलन क्लब की जगह मॉल बनेगा, इसमें आर्थिक और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां होंगी। एलन क्लब सब्जी मंडल की जगह मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। संजय कम्युनिटी हाल की जगह जो कॉम्प्लेक्स बनेगा, वहां फूड कोर्ट, ऑडिटोरियम और रेस्टोरेंट होगा। तालाब में एसटीपी लगाकर उसका सौंदर्यकरण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत इस क्षेत्र को खेल, मनोरंजन, खरीदारी और खानपान समेत कई सुविधाओं के लिए एक साथ तैयार किया जाएगा। तालाब के किनारे लोगाें को टहलने के लिए जॉगिंग ट्रैक भी बनेगा।
विज्ञापन

कमेटी ने नहीं लिए दस्तावेज
क्लब कमेटी की जांच अपर आयुक्त प्रशासन को दी गई है। उन्होंने कमेटी सदस्यों का रिकार्ड तलब किया तो उसे सील किए गए एलन क्लब में ही रखे होने की बात कही थी। इस पर अपर आयुक्त ने नगर निगम को पत्र लिखकर उनके दस्तावेज निकालने को कहा था लेकिन समय सीमा बीतने के बावजूद कोई भी नगर निगम नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

वर्जन
एलन क्लब की लीज निरस्त हो चुकी है और अब वह सरकारी संपत्ति है। स्मार्ट सिटी के तहत यहां व्यवसायिक केंद्र का प्रोजेक्ट बनाया गया है। डीएम की मंजूरी के बाद यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। - ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें