फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ‘स्मार्ट सिटी’ पर न इतराएं.. इधर भी गौर फरमाएं

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की बैठक में सवाल उठाने के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. एके जैतली अब नगर निगम को आइना दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में स्मार्ट सिटीजन का फोरम बनाकर उनका इरादा नगर निगम के सामने शहर को खूबसूरत बनाने के लिए नजीर पेश करने का है। मॉडल के तौर पर सबसे पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बाहरी दीवार पर खूबसूरत पेंटिंग कर उसे सजाने की तैयारी चल रही है।

पिछले दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के सभागार में स्मार्ट सिटी की पहली वर्कशॉप हुई थी। इसमें विश्वविद्यालय के प्रो. एके जैतली ने कई सवाल उठाए थे। साथ ही कहा था कि नगर निगम अगर विश्वविद्यालय की दीवार के किनारे पड़े कूड़े को साफ करा दिया जाए तो वह एनएसएस के स्वयंसेवक एवं अन्य छात्रों की मदद से उस पर सुंदर चित्रकारी करा सकते हैं।
विज्ञापन


इससे वहां की गंदगी खत्म होने के साथ जगह भी खूबसूरत दिखने लगेगी। बैठक में निगम अफसरों ने सफाई का आश्वासन दिया लेकिन अब तक सफाई नहीं कराई। अब प्रो. जैतली स्मार्ट सिटी को आइना दिखाने की खुद ही तैयारी कर रहे हैं।

वह शहर के बुद्धिजीवियों का एक फोरम तैयार कर रहे हैं, जिसका नाम स्मार्ट सिटीजन फोरम होगा। प्रो. जैतली ने बताया कि इस फोरम के बैनर तले छात्रों की मदद से वह विश्वविद्यालय की दीवार के पास स्वयं ही सफाई और फिर चित्रकारी कराएंगे। यह निगम अफसरों और स्मार्ट सिटी के लिए नजीर होगा क्योंकि कोई भी शहर सफाई के बिना स्मार्ट नहीं हो सकता।
विज्ञापन


कॉलोनियों तक पहुंचेगी मुहिम
प्रो. जैतली ने बताया कि स्मार्ट सिटीजन फोरम के साथ शहर की प्रमुख कॉलोनियों के लोगाें को भी जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय की दीवार के बाद कॉलोनी एवं अन्य प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर उन्हें भी सुंदर बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें