बरेली। अफसरों के दावों से इतर बरेली से उत्तराखंड को स्मैक की तस्करी बदस्तूर जारी है। इसका बड़ा सबूत उत्तराखंड पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई है, जिसमें बरेली के तस्कर और यहां से जा रही स्मैक पकड़ी जा रही है। इसके उलट जिले के थानों की पुलिस छिटपुट कार्रवाई करके ही संतोष कर लेती है। एएनटीएफ जैसी विशेष इकाइयों का काम भी सुस्त पड़ गया है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बरसों से बरेली में तैयार स्मैक पहली पसंद है। उत्तराखंड पुलिस इसकी खेप पकड़ने के साथ ही पिछले साल से अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। वहां ज्यादातर कार्रवाई बरेली के ही तस्करों पर हो रही है। अमर उजाला ब्यूरो