फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर का वीडियो वायरल... द लॉयन इज बैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मैक तस्कर उस्मान के लड़के फैजान उर्फ राजा बाबू के बाद अब उसके भांजे मोनिस ने पुलिस को चुनौती दी है। मोनिस भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और कुछ दिन पहले ही छूटकर आया है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे द लॉयन इज बैक नाम दिया गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित स्मैक तस्कर उस्मान का पूरा कुनबा ही तस्करी में लिप्त है। पिछले दिनों पुलिस ने बहेड़ी से उस्मान को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वांछित चल रहा उसका बेटा 25 हजार का इनामी फैजान उर्फ राजा बाबू भी मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया। उसकी पत्नी रेहाना अभी फरार है। उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। लंबे समय से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त यह कुनबा पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है। पिछले दिनों फैजान का वीडियो वायरल होने के बाद अब उसके ममेरे भाई मोनिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मोनिस थाना हाफिजगंज के गांव बीजामऊ का रहने वाला है। छह महीने पहले उत्तराखंड पुलिस ने उसे रामपुर से गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके साथ दो अन्य स्मैक तस्कर भी पकड़े गए थे। कुछ दिन पहले ही वह उत्तराखंड से जमानत पर छूटा है। अब वह फिर से फतेहगंज पश्चिमी में सक्रिय हो गया है। इसके बाद ही उसने सोशल मीडिया पर टशन दिखाना शुरू कर दिया है। इसका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उसने द लॉयन इज बैक नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें