बरेली। बोर्ड परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 24 नवंबर है तो वहीं परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है, लेकिन शुक्रवार तक दोपहर तक जिले के 78 प्रतिशत विद्यालयों का सत्यापन बाकी है। वहीं शाहजहांपुर के 85 प्रतिशत, बदायूं के 65 प्रतिशत व पीलीभीत 78 प्रतिशत सत्यापन बाकी है।
21 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे तक तक प्रयागराज से प्रदेश के मंडलों की विद्यालय सत्यापन सूची जारी की गई। जिसमें बरेली मंडल के विद्यालयों का सत्यापन पिछड़ता नजर आया। जिसमें बरेली में 460 विद्यालयों में से केवल 89 विद्यालयों का ही सत्यापन हुआ है जबकि 371 विद्यालयों का सत्यापन बाकी है। हालांकि जिले में विद्यालयों की संख्या अधिक है। वहीं पीलीभीत के 198 स्कूलों में से 52 सत्यापित हुए 146 विद्यालय बाकी, बदायूं के 311 विद्यालयों में से 105 विद्यालयों का सत्यापन के बाद 206 विद्यालय बाकी है। शाहजहांपुर की स्थिति पीछे है जिसमें 389 विद्यालयों में से केवल 57 विद्यालयों का सत्यापन के बाद 332 विद्यालय बाकी हैं। बता दें कि जिला स्तर पर सत्यापन का कार्य करने के लिए डीएम ने तहसील स्तर पर समितियों का गठन किया था। जिसे अपने रिपोर्ट निहित समय पर प्रशासन को देनी होगी। संवाद