14 वर्षीय प्रवीण की मौत
हादसे में लखीमपुर खीरी के मझगवां निवासी संजय के 14 वर्षीय बेटे प्रवीण की दबकर मौत हो गई। संजय, उनकी पत्नी किरन, बेटा रिंकू, रिंकू की पत्नी प्रियंका घायल हो गए। प्रियंका का पैर टूट गया। इनके साथ ही शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी प्रीति पत्नी राजेश, सुमन देवी, सुनीता, सोहन कुशवाहा, तुलसीराम व दयावती घायल हुए। पुवायां की शिवानी को भी चोटें आईं।
सबसे पहले पहुंचे फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी, वाहन डायवर्ट कराए
हादसे की सूचना पर सबसे पहले फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंच गए। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ हाईवे नितिन कुमार के बाद सीबीगंज थाना प्रभारी पहुंच सके।
एक लेन प्रभावित होने से दिल्ली व लखनऊ दिशा के वाहन फंसे तो अफसरों ने झुमका चौराहा और दूसरे मार्गों से वाहनों को डायवर्ट कराया। बस हटाने के बाद संचालन व्यवस्थित हुआ। एसपी उत्तरी ने बताया कि करीब 20 लोगों को हल्की चोटें आई थीं।