बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल में मौज-मस्ती और धमाल का तड़का लगेगा। वहीं, हुनर को मंच पर प्रदर्शित करने के लिए पंजीकरण का सिलसिला शुरू हो गया है। जिनके पंजीकरण हो चुके हैं, वे प्रतिभागी बेहतर प्रस्तुति के लिए खुद को तराशने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार से दिवाली कार्निवल का आगाज डीडी पुरम सेलेक्शन प्वॉइंट पर होगा। तीन दिनों तक चलने वाले कार्निवल में रोजाना रंगारंग कार्यक्रम होंगे। मंच पर बच्चों और युवाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। तीन राउंड में होने वाले हेल्दी बेबी शो में फोटोजेनिक फेस, मोस्ट एक्टिव बेबी, मोस्ट स्टाइलिश बेबी लोगों का मन मोह लेंगे।
मंच पर बैंड की शानदार प्रस्तुति थिरकने पर मजबूर कर देगी। ग्रुप डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां में एक से बढ़कर कार्यक्रम का आनंद शहरवासी ले सकेंगे। फैंसी ड्रेस शो में भी बच्चे आकर्षक परिधान में पहुंचकर लोगों का ध्यान खींचेंगे।
तीन राउंड में होने वाले फैंस ड्रेस शो में एनी कैरेक्टर, एनिमल कैरेक्टर और वेजिटेबल कैरेक्टर में सजकर बच्चों को पहुंचना होगा। अगर आपमें हुनर है तो यह मंच आपका है। मोबाइल फोन उठाइए और नंबर 9760863195, 9758019656 पर कॉल कर निशुल्क पंजीकरण कराइए।