उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा फरीदपुर के विद्यालय में 'सुरक्षित बचपन अभियान' क
फरीदपुर। क्षेत्र के कुरमुरी गांव में एक माह से लापता चल रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग चेतराम का कंकाल मिला है। किसानों ने धान काटने के दौरान खेत में कंकाल देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त चेतराम के रूप में की। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। चेतराम (72) एक माह पहले घर से खेत पर गए थे और उसके बाद से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। ग्रामीणों के अनुसार, चेतराम को कम दिखाई देता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी आरोप से इन्कार किया है। हालांकि शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है।