फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हादसा: चाचा की शादी में भतीजे की मौत, बरातघर के बाहर ई-रिक्शा ने कुचला; इकलौता पुत्र था दक्ष

Wed, 25 Nov 2026 10:52 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में चचेरे भाई की शादी की खुशियां मनाने के लिए परिवार मुरादाबाद से आया था। लेकिन बुधवार सुबह छह साल के मासूम दक्ष की मौत से मातम छा गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बदहवास हो गए। 
विज्ञापन
दक्ष का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से बरेली आए एक परिवार की खुशियां बुधवार सुबह मातम में बदल गईं। किला पुल के पास शादी समारोह में शामिल होने आए छह साल के दक्ष गोस्वामी की ई-रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन


यह घटना किला पुल के पास कृष्णा पैलेस के बाहर हुई। दक्ष अपनी मां सुमन के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार सफेद ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। परिजन के अनुसार, ई-रिक्शा ने उसे दो बार कुचला। इससे दक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- बरेली: चौबारी घाट पर रामगंगा की तेज धार में बहा 12 साल का बालक, 20 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन


मुरादाबाद के गौतम गोस्वामी अपने परिवार के साथ चचेरे भाई रामचंद्र की शादी में मंगलवार रात बरेली आए थे। शादी कृष्णा पैलेस में थी। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे दक्ष को शौचालय जाना था। वह अपनी मां सुमन और पिता गौतम के साथ पैलेस के बाहर आया था। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को पकड़ा
हादसे के बाद परिजन ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार में छाया मातम
दक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता गौतम मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार शादी की खुशियां मनाने आया था, लेकिन यह हादसा दुखद रहा। बेटे का शव देखकर मां सुमन बदहवास हो गईं। शादी समारोह में मौजूद सभी रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें