फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाहजहांपुर की छह खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

सार

शाहजहांपुर के जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की छह महिला एथलीटों का चयन बरेली मंडल ट्रायल के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग और संघों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
बरेली में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल शाहजहांपुर की प्रतिभागी। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की छह महिला एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को बरेली में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में दम दिखाते हुए राज्य स्तर के लिए जगह पक्की की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला खिलाड़ी बरेली मंडल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गईं थी। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया के नेतृत्व में महिला खिलाड़ियों ने दम दिखाया। शानदार प्रदर्शन करते हुए नमन दीक्षित, शिवानी वर्मा, गुनगुन मौर्या, अंजलि, राधिका व जोहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बमनिया ने बताया कि खिलाड़ी अब बरेली में आयोजित पंडित दीनदयाल राज्य स्तरीय एथलेटिक्स पुरुष-महिला प्रतियोगिता में शामिल होंगी। प्रतियोगिता 29 एवं 30 सितंबर को होगी। सभी चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल कार्यालय, ओलंपिक संघ, एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। खेल विभाग की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


रोजाना अभ्यास कर पाई कामयाबी
राज्य स्तर पर चयनित हुईं महिला खिलाड़ियों ने बताया कि रोजाना अभ्यास कर कामयाबी पाई है। उनका लक्ष्य राज्य स्तर नहीं है, बल्कि देश के लिए कुछ करने का है। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहीं हैं। खेल विभाग पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें