फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली होकर चलेंगी छह और स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 14 Nov 2026 06:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने बरेली होकर छह विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें सीमित फेरों के लिए चलाई जाएंगी। इनकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार के सीजन में इस बार रेलवे बरेली होकर 80 से ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है। कुछ ट्रेनों को सीमित फेरों के लिए भी चलाया जा रहा है। इसके बाद भी यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी है। इस बीच शनिवार को ऐन मौके पर फिर से सीमित फेरों के लिए छह विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। शुक्रवार को भी एक-एक फेरे के लिए छह ट्रेनों की समय सारिणी ऐन मौके पर जारी की गई थी।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04113 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 17 नवंबर को गोरखपुर से दोपहर 2:30 चलने के बाद रात 12:35 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 5:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 05114 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 नवंबर को दिल्ली से सुबह 8:10 बजे चलने के बाद दोपहर 12:50 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच एक फेरे के लिए 15 नवंबर को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 04229 वाराणसी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन वाराणसी से दोपहर 1:40 बजे चलने के बाद रात 10:48 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


कटिहार-लुधियाना के बीच 16 नवंबर को एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 05750 कटिहार-लुधियाना विशेष ट्रेन कटिहार से दोपहर 1:40 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:40 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

सहरसा-अमृतसर के बीच भी विशेष ट्रेन 
सहरसा-अमृतसर के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की गई है। 05517 सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन 18 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से चलने के बाद दूसरे दिन 9:28 बजे बरेली आएगी और रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 05518 अमृतसर-सहरसा विशेष ट्रेन 19 नवंबर को अमृतसर से सुबह चार बजे चलने के बाद अपराह्न 3:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें