फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में रामपुर के छह बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान रामपुर के बदमाश गिरोह के छह गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगी है। पूछताछ में आरोपियों ने टप्पेबाजी व ठगी की कई घटनाओं को कबूल किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय को इस्लामिया मैदान पर कुछ संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली। इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ वहां दबिश दी तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गुलहसन के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल भेजा गया। बाकी पांच आरोपी मौके से पकड़ लिए गए। उनके पास से कुछ जेवर, 315 बोर के दो तमंचे, कुछ कारतूस, चाकू, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन व चोरी में प्रयोग किए जाने वाले औजार बरामद हुए।
गिरोह का सरगना है गुलहसन
रामपुर जिले के थाना बिलासपुर के गांव हमीदाबाद निवासी गुलहसन, सैफ खान, मोहम्मद सोनू व सद्दाम पुत्र खुर्शीद को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के गांव समोदिया निवासी इरशाद अली व रामपुर के ही थाना पटवाई के गांव एंचोरा निवासी नन्हे अली भी पकड़े गए। गैंगस्टर गुलहसन इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के अन्य बदमाशों के खिलाफ भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन



ऐसे करते थे वारदात
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे काफी समय से बरेली व आसपास के शहरों में सक्रिय थे। दिन में गिरोह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड जैसी भीड़ वाली जगहों पर सक्रिय रहता था। यात्रियों में शामिल होकर वे सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाते थे। पहले रेकी करके अपना शिकार चुनते थे, फिर किसी न किसी तरीके से उसे झांसे में लेकर रुपये, मोबाइल फोन और जेवर उड़ा देते थे।
दिल्ली की महिला के उड़ाए थे जेवर, हुए बरामद
इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि चार फरवरी को इसी गिरोह ने पुराने बस अड्डे पर दिल्ली निवासी महिला राखी के बैग से लाखों रुपये के जेवर उड़ाए थे। राखी यहां मायके आई थीं। पति के साथ वह बस से दिल्ली लौट रही थीं। इसी दौरान गुलहसन व उसके गुर्गों ने उनके पास नकदी-जेवर होने की स्थिति भांप ली। ये लोग भी यात्रियों की तरह बस में बैठ गए। फिर इनके कुछ साथियों ने राखी व उनके पति को घेरकर बिना बात के झगड़ा शुरू कर दिया। इन्हीं के कुछ साथी विवाद को सुलझाने वाले बन गए और इसी दौरान मौका पाकर बैग से जेवर पार कर दिए। राखी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह को ट्रेस कर लिया।
-
कुतुबखाना पर कर्मचारी नेता की जेब काटी
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के कुतुबखाना बाजार में टप्पेबाजी और छिनैती की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। अब वहां कर्मचारी नेता की जेब काट ली गई। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री हरिशंकर ने बताया कि वह बुधवार दोपहर नॉवल्टी से कुतुबखाना के रास्ते खरीदारी करने के लिए पैदल बाजार जा रहे थे। सामान खरीदने के लिए जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो पता चला कि किसी ने उनकी जेब काट ली है। जेब में कई बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र व करीब 600 रुपये थे। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें