बहेड़ी। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि केसर चीनी मिल को अब वह गन्ना आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। क्योंकि चीनी मिल भुगतान देने के मामले में वर्षों से फिसड्डी साबित हो रही है। अब क्षेत्र का किसान उत्तराखंड की चीनी मिल के अलावा मीरगंज, पीलीभीत की चीनी मिल को गन्ना सप्लाई कर रहा है। किसानों ने अब तक, जो भी गन्ना चीनी मिल को डाला है। उसका भुगतान करा दिया जाए। अगले वर्ष के लिए चीनी मिल अपनी नीति में सुधार करें। गन्ना एक्ट के तहत तय समय के अंदर भुगतान देगी। तभी वह गन्ना देंगे। मांग करने वालों में राकेश गंगवार, चेतराम, बद्री प्रसाद, अनोखेलाल, सीताराम कश्यप आदि है। संवाद