फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: देवउठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त में हुईं छह सौ शादियां, 40 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

Sat, 21 Nov 2026 10:47 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को शहर में 600 से अधिक विवाह समारोह आयोजित हुए। सहालग के पहले दिन 40 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। बाजारों में खरीदार उमड़े और बरातघर, होटल बुक रहे। देर रात तक सड़कों पर बराती थिरकते नजर आए। 
विज्ञापन
बरात में थिरकते बराती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में देवउठनी एकादशी और तुलसी-शालिग्राम विवाह के अबूझ मुहूर्त पर शुक्रवार को शहर में 600 से अधिक विवाह समारोह आयोजित हुए। सहालग की धूम से पूरा शहर गुलजार रहा। देर रात तक सड़कों पर बैंड-बाजों की धुन पर बराती थिरकते नजर आए। बदायूं रोड, पीलीभीत रोड, रामपुर रोड और सिविल लाइंस के बरातघर, होटल, लॉन, गेस्ट हाउस व रिसॉर्ट पहले से ही बुक रहे। स्थानीय मैदानों पर भी कई आयोजन किए गए।

विज्ञापन


सहालग के चलते शुक्रवार को सुबह से ही बाजारों में खरीदार उमड़े। कुतुबखाना, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम और बड़ा बाजार में रौनक दिखी। पनीर, दूध व अन्य खाद्य सामग्री, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खूब बिक्री हुई। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के बाद शुरू हुए सहालग के पहले दिन ही 40 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। 

सर्दियों के सीजन में मेहमानों की संख्या और खर्च करने के रुझान में भी इजाफा देखने को मिला है। आयोजनों में इस बार कई नए बदलाव और रुझान भी सामने आए। परिवार शादियों को यादगार बनाने के लिए कैटरिंग पर खास जोर दे रहे हैं और औसतन 450 से 500 मेहमानों के लिए दावत की व्यवस्था की जा रही है। इस बार डीजे ऑन व्हील का चलन ज्यादा देखने को मिला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिनभर लगता रहा जाम
शहर के विभिन्न मार्ग व बाजारों शुक्रवार को दिनभर जाम लगता रहा। इससे लोगों को पांच मिनट का सफर तय करने में एक घंटे का समय लगा। श्यामगंज, कोहाड़ापीर, चौकी चौराहा से पटेल चौक, कोतवाली से कुतुबखाना तक जाम लगा रहा। दिनभर वाहन रेंगते रहे। शाम को सड़कों पर बरात और बैंडबाजे की वजह से स्थिति और बदतर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें