सोमवार को डाउन लाइन पर सुबह 9.35 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक ट्रेनें रुक-रुक कर चलेंगी। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने मुरादाबाद से रोजा सेक्शन पर ट्रैक मेंटीनेंस और पटरियों को बदलने के लिए छह घंटे का ब्लॉक लिया है।
जंक्शन से त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से दोपहर 2.40 बजे पर चलेगी। सूत्रों का कहना है कि डाउन लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस गुजारते ही ब्लॉक शुरू होगा।
रेलवे ने पटरियों को बदलने और मेंटीनेंस के लिए मुरादाबाद से रोजा तक मुरादाबाद से रामपुर, रामपुर से बरेली, बरेली से शाहजहांपुर और शाहजहांपुर से रोजा तक अलग-अलग समय में ब्लॉक लिया है।
इस दौरान अप लाइन से लखनऊ की ओर कोई ट्रेन नहीं गुजारी जाएगी। जंक्शन से दोपहर 12.10 बजे चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.40 मिनट पर जंक्शन से रवाना होगी।