फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा से खिलवाड़: बरेली में फायर एनओसी के बिना चलते मिले छह अस्पताल, तीन में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं

Wed, 20 Nov 2024 03:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के बाद अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजामों को देखा रहा है। मंगलवार को भी कई अस्पतालों में जांच की गई। 
विज्ञापन
निजी अस्पताल में आग बुझाने के इंतजाम चेक करती अग्निशमन विभाग की टीम - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा की पड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। छह अस्पताल फायर एनओसी के बिना संचालित पाए गए। इनमें से तीन में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं मिले, जबकि तीन का संचालन मानकों को दरकिनार कर किया जा रहा है। इसके साथ ही, शहर में फायर एनओसी के बिना संचालित अस्पतालों की संख्या 39 हो गई है। अग्निशमन विभाग की कार्रवाई नोटिस देने तक सिमटी हुई है। जिम्मेदार जुर्माना तक नहीं वसूल पा रहे हैं।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की टीम मंगलवार को रामपुर रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल पहुंची। पता चला कि अस्पताल का संचालन एनओसी के बिना ही किया जा रहा है। वहां टेरेस टैंक, पंप, हौज रील आदि अक्रियाशील पाए गए। कर्मचारी नगर के जीवनदान हॉस्पिटल में पांच हजार की जगह एक हजार लीटर क्षमता का टेरेस टैंक रखा मिला। यहां भी पंप, हौज रील आदि उपकरण अक्रियाशील मिले। इस हॉस्पिटल के पास भी फायर एनओसी नहीं है।

VIP नंबर की दीवानगी: वाहन स्वामियों ने एक-एक लाख रुपये में खरीदे 0006 और 4444 नंबर, ऐसे हुई बिक्री
विज्ञापन


रामपुर रोड पर टंडन हॉस्पिटल भी फायर एनओसी के बिना चलता मिला। यहां भी आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं मिले। बेसमेंट में स्प्रिंकलर सिस्टम लगा था। छत पर 2000 लीटर का टैंक रखा था। नैनीताल रोड पर द हिंद हॉस्पिटल, मिनी बाइपास पर पब्लिक हॉस्पिटल और बरेली बाइपास पर मैक्स हॉस्पिटल भी एनओसी के बिना संचालित पाए गए। इन तीनों अस्पतालों में आग बुझाने के कोई इंतजाम भी नहीं मिले। सभी को नोटिस दे दिया गया है।

विज्ञापन

एनओसी के बिना चल रहे ये अस्पताल
शाहदाना हॉस्पिटल, डॉ. इरफान अहमद चाइल्ड केयर सेंटर, मून हॉस्पिटल, विदुराज हॉस्पिटल, नवोदय हॉस्पिटल, नवजीवन हॉस्पिटल, मेट्रोविजन हॉस्पिटल, रेशमा नर्सिंग होम, स्वरित हॉस्पिटल, सर्वाेदय हॉस्पिटल, चंद्रकांती हॉस्पिटल, अथक प्रयास मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मैटरनिटी केयर सेंटर, अंजू मैटरनिटी नर्सिंग होम, एच खुसरो हॉस्पिटल, विपिन हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पिटल, सेवा हॉस्पिटल, श्रीविजय राज हॉस्पिटल, कादरी हॉस्पिटल, अल मदीना अलमास हॉस्पिटल, केजीएन शाहरा हॉस्पिटल, परमेश्वर हॉस्पिटल, जीवन सहारा हॉस्पिटल, मेडिकेयर हॉस्पिटल, न्यू श्री धन्वंतरि हॉस्पिटल, अमित अग्रवाल हॉस्पिटल, गंगवार हॉस्पिटल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें