फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: महाशिवरात्रि से पहले घर में निकले छह कोबरा सांप, दहशत में आया परिवार; वन विभाग की टीम ने पकड़े

Sat, 14 Feb 2026 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ कस्बे में मोहम्मद यासीन के घर में शनिवार को छह कोबरा सांप निकले। सांपों को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांपों को पकड़ा। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
कोबरा सांप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ कस्बे में शनिवार को एक घर से छह जहरीले सांप निकलने से परिवार में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांपों का रेस्क्यू किया। महाशिवरात्रि से पहले घर में इतने सांप निकलने से मोहल्ले में दिनभर कौतूहल बना रहा। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला शरीफ नगर वार्ड नंबर 14 के निवासी मोहम्मद यासीन ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से लगातार वन विभाग केअधिकारियों को सूचना दे रहे थे कि उनके घर में कई सांप है। शनिवार दोपहर बाद वन विभाग की टीम ने छह जहरीले सांप पकड़े हैं। 

घर की बुनियाद में थे सांप 
मोहम्मद यासीन ने बताया कि सुबह उनके घर की बुनियाद में काले सांप दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग के दरोगा छेदा लाल मौर्य और सांप पकड़ने वाले राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। सुबह 11 बजे से शाम लगभग चार बजे तक चले रेस्क्यू में घर से छह सांप पकड़े गए। सभी सांप कोबरा प्रजाति के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी घर में पहले भी निकल चुके हैं सांप 
यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद यासीन के घर से सांप निकले हैं। वन विभाग के हलका दरोगा छेदा लाल मौर्य ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी घर से दो जहरीले सांप पकड़े गए थे। लगातार सांप निकलने से परिवार के लोग दहशत में हैं। समाज के लोग इसे तंत्र विद्या सहित कई तरह-तरह की बातों से जोड़कर देख रहे हैं।

वन विभाग की टीम ने बताया कि इन सांपों को फतेहगंज के पास स्थित रबर फैक्टरी के जंगल में छोड़ा जाएगा। सांप पकड़ने के रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए मोहल्ले वासियों की भीड़ जमा हो गई थी। मोहम्मद यासीन और उनके परिवार ने वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें