फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह बीडीओ स्थानांतरित, डीबीसीडब्ल्यूओ को शेरगढ़ का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने छह ब्लॉकों के बीडीओ के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन किया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी (डीबीसीडब्ल्यूओ) इंद्रसेन सरोज को शेरगढ़ ब्लॉक के बीडीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास विभाग चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव को कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। भुता ब्लॉक में तैनात संयुक्त बीडीओ महेश चंद्र शाक्य को दमखोदा और बिथरी चैनपुर के बीडीओ आशीष पाल को भोजीपुरा स्थानांतरित किया है। आशीष को फतेहगंज पश्चिमी का भी चार्ज दिया है।
भोजीपुरा के बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता को बिथरी चैनपुर, फरीदपुर के बीडीओ सुखपाल सिंह को क्यारा भेजा है। सुखपाल को भुता ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है। क्यारा ब्लॉक के बीडीओ भगवान दास को फरीदपुर और रामनगर के बीडीओ हर्षेंद्र कुमार यादव को आलमपुर जाफराबाद स्थानांतरित किया है। नवागत बीडीओ अमन कुमार वर्मा को रामनगर में तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें