फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अशरफ से बिना पर्ची शूटरों की मुलाकात कराने के मामले में जेल स्टाफ पर शिकंजा कसने की तैयारी

Tue, 21 Mar 2023 02:27 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उमेश पाल हत्याकांड में बरेली जेल में बंद अशरफ भी नामजद है। जेल में उससे बिना पर्ची के शूटरों की मुलाकात कराने और सहूलियत देने के मामले में जेलर और डिप्टी जेलर समेत सात निलंबित हो चुके हैं।  
विज्ञापन
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिला जेल में बंद अशरफ को सहूलियत देने के मामले में जेल अफसरों व स्टाफ पर शिकंजा कसने की तैयारी है। एसआईटी ने डीआईजी जेल से जांच रिपोर्ट मांगी है। इसमें कानूनी रूप से दोषी पाए जाने पर जेल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में बरेली जेल में बंद अशरफ को भी नामजद किया गया था। अशरफ को उसके गुर्गों से अवैध मुलाकात कराने और सहूलियत देने के आरोप में जेलर राजीव मिश्रा, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, आरक्षी शिवहरि अवस्थी, बृजवीर सिंह, दानिश मेहंदी, दलपत सिंह, मनोज गौड़ को डीआईजी जेल की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया था।

Umesh Pal Hatyakand: यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी, माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के इस करीबी पर कसा शिकंजा
विज्ञापन


शिवहरि अवस्थी और मनोज गौड़ को एसआईटी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब एसआईटी ने डीआईजी जेल से जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर जेल स्टाफ के नाम मुकदमे में खोले जा सकते हैं। अगर जेल स्टाफ के खिलाफ पर्याप्त सुबूत मिले तो उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन

फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम फरार चल रहा है। उसके साथी लल्ला गद्दी को एसओजी की टीम ने सोमवार रात नाटकीय तरीके से पकड़ लिया। एसआईटी सद्दाम पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। 

अतीक के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट कराता था सद्दाम

अशरफ का साला सद्दाम अतीक अहमद के जरिये बड़े नेताओं से मुलाकात कर उनके साथ फोटो खिंचवाता था। प्रयागराज के कौशांबी सल्लाहपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट भी कराता था, जिसमें अतीक अहमद अध्यक्ष होता था। अब इन टूर्नामेंट के पोस्टर वायरल हो रहे हैं। हालांकि सद्दाम का परिवार अतीक से मतलब न रखने की बात कहता रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि वह लगातार अशरफ और अतीक से जुड़ा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें