फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम फरार चल रहा है। उसके साथी लल्ला गद्दी को एसओजी की टीम ने सोमवार रात नाटकीय तरीके से पकड़ लिया। एसआईटी सद्दाम पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।
अतीक के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट कराता था सद्दाम
अशरफ का साला सद्दाम अतीक अहमद के जरिये बड़े नेताओं से मुलाकात कर उनके साथ फोटो खिंचवाता था। प्रयागराज के कौशांबी सल्लाहपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट भी कराता था, जिसमें अतीक अहमद अध्यक्ष होता था। अब इन टूर्नामेंट के पोस्टर वायरल हो रहे हैं। हालांकि सद्दाम का परिवार अतीक से मतलब न रखने की बात कहता रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि वह लगातार अशरफ और अतीक से जुड़ा रहा।