फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहन का रिश्ता तोड़वाया, विरोध पर छेड़खानी व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बहन का रिश्ता तोड़वाने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने छेड़खानी कर मारपीट की। युवती ने एक महिला समेत तीन नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती का आरोप है कि परिचित महिला अपने दो भाइयों के साथ उसके घर में घुस आई। उसकी बहन की शादी का रिश्ता तोड़वा दिया। इसके विरोध पर महिला के भाइयों ने छेड़खानी कर मारपीट की। सूचना पर आई पुलिस को देखते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस ने युवती को मेडिकल भेजकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें