फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहन के मंगेतर पर लगाया यौन शोषण और रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती ने होने वाले जीजा पर यौन शोषण और दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को आरोपी समेत कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती ने थाना पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी बड़ी बहन का रिश्ता संभल के थाना बनियाठेर के सद्दाम हुसैन के साथ तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी का अक्सर घर पर आना जाना रहता था। आरोपी आए दिन बड़ी बहन व उससे फोन पर बातचीत भी किया करता था। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन घर वालों की गैर मौजूदगी में आरोपी ने आकर उसका यौन शोषण किया। और उसके फोटो व वीडियो बना लिए। अब आरोपी बड़ी बहन से रिश्ता तोड़कर उससे शादी का वादा किया। मना करने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने कई बार यौन उत्पीड़न किया, जबकि उस समय वह नाबालिग थी। बाद में आरोपी ने बड़ी बहन से शादी से इन्कार कर दिया। अब आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो वे भी सद्दाम का पक्ष ले रहे हैं।कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी सद्दाम हुसैन, रेशमा, शानू, आरिफ, कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें