बरेली। भाई-बहन के अपार स्नेह का महापर्व रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके साथ ही सावन का भी विश्राम हो गया। रक्षाबंधन के मौके पर बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा... जैसे गीत की लाइनें घर-घर सार्थक होती दिखाई दीं। बहन ने भाई कलाई पर राखी बांधते हुए दीर्घायु के लिए कामना की और तिलक कर मुंह मीठा कराया। तो भाइयों ने भी बहन को गिफ्ट दिया। इसके बाद रक्षा का वचन दिया।
भद्राकाल के चलते दोपहर बाद ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। दोपहर से शुरु हुआ यह सिलसिला रात तक जारी रहा। इस बीच तमाम लोग बच्चों के साथ शहर के पार्कों में आनंद लेते नजर आए तो कुछ लोग परिजनों के साथ रेस्टोरेंट में भोजन और स्ट्रीट फूड की दुकानों पर फास्ट फूड का स्वाद लेते नजर आए। संवाद