फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के आखिरी सोमवार को नाथनगरी के सभी प्रमुख मंदिरों में कांवड़ियों ने भोले बाबा के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से ही जुट गई थी। शिवभक्तों ने पंक्ति में लगकर भगवान के दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान बीच-बीच में कांवड़ यात्रियों के जत्थे भी मंदिरों में भोले के जयकारों के साथ पहुंचते रहे।
विज्ञापन

इधर, शहर के तमाम रास्तों पर सुबह से शाम तक कांवड़ यात्रियों का गुजरना जारी रहा। जलाभिषेक के लिए तमाम मंदिरों के बाहर पूजा-सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। विशेष रूप से शहर के अलखनाथ मंदिर, बाबा धोपेश्वर नाथ, बनखंडीनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, श्री मढ़ीनाथ और पशुपति नाथ मंदिर सहित शहर के सभी शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मनौती मांगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें