फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी के साथ गई देवरानी-जेठानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज के एक गांव निवासी ससुर ने सीओ को दी तहरीर
विज्ञापन

नवाबगंज। देवरानी और जेठानी अपने प्रेमी के साथ नकदी और जेवर लेकर चली गई। मामले की जानकारी मिलते ही उनके ससुर ने थाना हाफिजगंज में दोनों की गुमशुदगी दर्ज करा दी। ससुर ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना हाफिजगंज में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे परेशान ससुर ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का विवाह एक साल पूर्व भुता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुआ था। विवाहिता के ससुर का आरोप है कि अपनी छोटी बहन के कहने पर उनकी पुत्रवधू अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपनी देवरानी को भी अपने साथ ले गई। देवरानी घर में रखे जेवर और 70 हजार की नकदी भी अपने साथ ले गई है। तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नही लगा तो ससुर ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। अब उनके बेटे को हत्या की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी उन्होंने बेटे के ससुराल वालों को दी। उन्हें डर है कि कहीं उनकी बड़ी पुत्रवधू अपने प्रेमी के साथ मिल छोटी पुत्रवधू के साथ कोई अनहोनी न करा दे। इससे परेशान होकर उन्होंने थाना हाफिजगंज में नामजद तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें