फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के भाई ने शादी का झांसा देकर डॉक्टर से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में लिखाई रिपोर्ट

बरेली। महिला डॉक्टर के साथ चार साल लिव इन रिलेशन में रहने के बाद उसकी भाभी का भाई न सिर्फ शादी के वादे से मुकर गया बल्कि उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। डॉक्टर ने आरोपी युवक और अपनी भाभी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की बेटी ने 2016 में बीडीएस करने के बाद प्रैक्टिस शुरू की थी। पीड़िता के मुताबिक उसके बड़े भाई की शादी पांच साल पहले हुई थी जिसके बाद उसकी भाभी का भाई का भी उसके घर में आना-जाना शुरू हो गया। कुछ समय बाद मेलजोल बढ़ा तो वह उससे शादी की बात कहने लगा। परिवार को भी रिश्ता मंजूर था लिहाजा उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की। पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि शादी के झांसे में ही भाभी का भाई कई बार उसे अपने दोस्त गौरव के घर ले गया जहां उसकी सहमति के बगैर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले उसने शादी के लिए कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित डॉक्टर ने आरोपी युवक के साथ अपनी भाभी के खिलाफ भी थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि डॉक्टर की भाभी भी अपने भाई के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें